रिफ़ंड नीति
अपडेट: 30 अक्टू॰ 2026
रिफ़ंड कब मिलता है
- भुगतान के 7 दिन के भीतर पूरा रिफ़ंड, अगर आपने उस पैक का कोई पेड मॉक शुरू नहीं किया है। (मॉक 1 मुफ़्त है, उसे देने से रिफ़ंड पर असर नहीं पड़ता।)
- एक ही परीक्षा के लिए दो बार पैसे कट गए हों, तो दूसरा भुगतान हमेशा पूरा लौटाया जाता है।
- पैसे कट गए पर पैक एक घंटे में नहीं खुला, तो हमें लिखें: हम पैक खोलेंगे या पूरा पैसा लौटाएँगे।
- अगर हम पैक की अवधि ख़त्म होने से पहले मॉक टेस्ट बंद कर दें, तो पूरा पैसा लौटाया जाएगा।
कब रिफ़ंड नहीं मिलता
- कोई पेड मॉक शुरू करने के बाद, या भुगतान के 7 दिन बाद (ऊपर लिखे मामलों को छोड़कर)।
रिफ़ंड कैसे माँगें
- "खाता" पेज पर अपने पैक के पास "रिफ़ंड माँगें" दबाएँ।
- रिफ़ंड उसी UPI, कार्ड या बैंक खाते में Razorpay से वापस जाता है, आम तौर पर 5-7 कामकाजी दिनों में। रिफ़ंड होते ही पैक बंद हो जाता है।
डिलीवरी
- पैक डिजिटल है और भुगतान के तुरंत बाद खाते में खुलता है। कुछ भी डाक से नहीं भेजा जाता।
- Sarkari Sathi एक निजी वेबसाइट है।